Maiya Samman Yojana April-May Payment Update: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना की महिलाओं के लिए अप्रैल और मई दोनों महीनों की राशि एक साथ आने की बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस बार सरकार द्वारा सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि मई के पहले सप्ताह तक लाभुकों को एक साथ दोनों महीनों की राशि भेज दी जाए। यानी इस बार महिलाओं को 2500-2500 रुपये की दो किस्तें मिलेंगी, जो कुल ₹5000 सीधे उनके बैंक खाते में आएंगे।
लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना अनिवार्य है, वरना पैसा नहीं आएगा। महिला बाल विकास विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनके दस्तावेजों में कोई गलती है, उन्हें इस बार भी योजना से वंचित होना पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि लाभुक अपना बैंक खाता आधार से लिंक करवा लें और अपने राशन कार्ड समेत बाकी जरूरी दस्तावेजों में सुधार करवा लें ताकि उनका नाम सूची में बना रहे और समय पर ₹5000 की राशि मिल सके।
एक साथ मिल सकते हैं दो महीने के 5000 रूपये
इस बार महिला बाल विकास विभाग ने सभी जिलों को राशि भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए आदेश दिया है कि अप्रैल और मई की किस्त एक साथ लाभुकों को दी जाए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 5 मई तक सभी जिलों को फंड भेजा जाएगा, ताकि समय पर DBT के माध्यम से राशि ट्रांसफर हो सके। पहले अप्रैल महीने की राशि अप्रैल में ही आने वाली थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों और आधार लिंकिंग से जुड़ी समस्याओं के चलते अब यह राशि मई महीने में आएगी।
लाभुकों को यह समझना जरूरी है कि मंईयां सम्मान योजना में केवल वही महिलाएं शामिल रहेंगी जिनके दस्तावेज पूरे होंगे। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या आपके राशन कार्ड में गड़बड़ी है तो ये दोनों महीने की किस्त भी आपके खाते में नहीं आएगी। इसलिए यह सही समय है सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच कर, उनमें आवश्यक अपडेट करवा लेने का।
मंईयां सम्मान योजना का लाभ इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे, सरकार ने जारी की रिजेक्ट लिस्ट
आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
अब सरकार मंईयां सम्मान योजना में पारदर्शिता लाने और गड़बड़ियों को रोकने के लिए सख्त रुख अपना रही है। इसीलिए साफ कर दिया गया है कि अगर लाभुक का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो योजना की किस्त नहीं दी जाएगी। बहुत सी महिलाओं के आवेदन भरे हुए हैं, लेकिन आधार सीडिंग न होने की वजह से उन्हें अभी तक पैसे नहीं मिले।
इसी को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में विशेष कैंप भी लगाए गए हैं, ताकि महिलाओं को अपने खाते आधार से लिंक करवाने का अंतिम मौका मिल सके। विभाग ने यह भी बताया है कि 30 अप्रैल तक आधार लिंकिंग पूरी नहीं हुई तो उन महिलाओं को ₹2500 की किस्त नहीं मिलेगी। ऐसे में सभी लाभुकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी बैंक या प्रज्ञा केंद्र जाकर तुरंत आधार लिंकिंग करवा लें।
कैंप में हो रहा लाभुकों का दस्तावेज सुधार
सरकार ने जिलों में कैंप लगाकर लाभुकों के दस्तावेज सुधारने का काम शुरू कर दिया है। बहुत सी महिलाओं के बैंक खाते, आधार कार्ड या राशन कार्ड में नाम, जन्मतिथि, या अन्य जानकारियों में अंतर था, जिससे उनका पैसा अटक गया। ऐसे मामलों को ठीक करने के लिए प्रशासन ने प्रखंड स्तर पर कैंप लगाना शुरू कर दिया है, जहां महिला लाभुक अपने सभी दस्तावेज लेकर जा सकती हैं और तुरंत सुधार करवा सकती हैं।
इन कैंपों में न केवल आधार सीडिंग की जा रही है, बल्कि योजना से जुड़े अन्य जरूरी सुधार भी किए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि ये सुधार अगर मई के पहले सप्ताह तक पूरे हो जाते हैं तो दोनों किस्तों की राशि भी समय पर मिल जाएगी।
मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस चेक करें सिर्फ 2 मिनट में, ये रहा आसान तरीका
अपात्र महिलाओं को योजना से हटाया जाएगा
राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई महिला पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या किसी अन्य महिला सम्मान योजना का लाभ, तो ऐसी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से हटा दिया जाएगा। इस कारण विभाग ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है और कई जिलों में हजारों महिलाओं के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
ये महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की शर्तों के अनुसार अपात्र पाई गईं, और अब उन्हें योजना का पैसा वापस भी करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप लाभुक हैं और किसी अन्य योजना से भी लाभ ले रही हैं तो इस बारे में जानकारी अवश्य लें और अनावश्यक रूप से योजना का लाभ न लें।