Maiya Samman Yojana Aadhar Seeding Camp 2025: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत सरकार हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की सीधी आर्थिक सहायता देती है। अब सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है कि इस योजना की राशि सही महिला तक ही पहुंचे।
इसके लिए राज्यभर के पंचायतों में विशेष आधार सीडिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। खासकर देवघर जिले में 1 मई से 7 मई 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ये कैंप चलेंगे, ताकि जिन महिलाओं को हाल ही में ₹7500 की राशि एक साथ भेजी गई है, वे जल्द से जल्द अपना खाता आधार से लिंक करा लें।
सरकार की सख्त हिदायत है कि अप्रैल 2025 से अगली किस्त उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा और वह खाता महिला के नाम पर अकेला खाता होना चाहिए। इसीलिए अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं और अप्रैल में आपको ₹7500 की रकम मिली है, तो यह कैंप आपके लिए बहुत जरूरी है।
Maiya Samman Yojana Aadhar Seeding Camp 2025 Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Aadhar Seeding Camp 2025 |
योजना | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
लाभ | हर महीने ₹2500 मिलंगे |
कैंप लगने की तिथि | 1 मई से 7 मई 2025 |
समय | सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana Aadhar Seeding Camp 2025
Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई एक खास योजना है। इस योजना के तहत 18 से 50 साल की उम्र वाली महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह पैसा DBT के जरिए भेजा जाता है, जिससे किसी भी तरह की बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है।
मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य खासकर गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सकें और किसी पर निर्भर न रहें। लेकिन इस योजना का लाभ हर किसी को नहीं मिलता। इसके लिए जरूरी है कि महिला की आय बेहद सीमित हो, वह किसी अन्य सरकारी योजना से पैसा न ले रही हो और उसका बैंक खाता आधार से जुड़ा हो।
9वीं और 10वीं किस्त इस दिन होगी जारी, सीधे खाते में आएंगे 5000 रुपये
किन महिलाओं के लिए अनिवार्य है यह कैंप?
जो महिलाएं मंईयां सम्मान योजना के तहत 3 अप्रैल 2025 या उसके बाद ₹7500 की एकमुश्त राशि प्राप्त कर चुकी हैं, उनके लिए यह कैंप जरूरी है। सरकार ने साफ किया है कि जिन खातों में यह बड़ी राशि भेजी गई है, उनकी आधार सीडिंग अब तक पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अगर आपने अप्रैल में यह राशि प्राप्त की है, तो आपको अपने निकटतम पंचायत में आयोजित होने वाले कैंप में जाकर अपना आधार अपने बैंक खाते से लिंक कराना जरूरी है।
अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो अप्रैल, मई और उसके आगे की किस्तें आपके खाते में नहीं भेजी जाएंगी। इसलिए सरकार इस बार घर के पास ही व्यवस्था कर रही है ताकि आपको बार-बार बैंक जाने की जरूरत न पड़े।
आधार सीडिंग क्यों है इतना जरूरी?
Maiya Samman Yojana के तहत सरकार अब सिर्फ उन्हीं खातों में पैसे भेजेगी जो आधार से लिंक होंगे और महिला के नाम पर सिंगल खाता होगा। आधार लिंकिंग से यह सुनिश्चित होता है कि योजना की राशि सही महिला तक पहुंचे और बीच में कोई धोखाधड़ी न हो।
इसके अलावा यह भी देखा गया है कि जिन खातों में आधार सीडिंग नहीं होती, उनमें DBT फेल हो जाता है और पैसा वापस चला जाता है। इसलिए अगर आप मंईयां सम्मान योजना का लाभ लगातार पाना चाहती हैं, तो आधार लिंकिंग कराना सबसे जरूरी काम है।
आज इन 14 जिलों की महिलाओं के खाते में आएंगे 7500 रुपये, पुरी जानकारी यहां
आधार सीडिंग के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए?
आधार सीडिंग के इस कैंप में पहुंचने से पहले महिला लाभार्थियों को तीन जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाना होगा। पहला दस्तावेज है आधार कार्ड, जिससे उनकी पहचान और UID नंबर वेरीफाई किया जाएगा। दूसरा दस्तावेज है बैंक पासबुक, जिसमें खाता संख्या और IFSC कोड होता है।
तीसरा जरूरी चीज है मोबाइल नंबर, जिस पर OTP आएगा और उसी के जरिए आधार सीडिंग पूरी होगी। अगर आपके पास इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं है, तो आपको पहले इसे तैयार करना चाहिए ताकि कैंप में कोई दिक्कत न हो।
मंईयां सम्मान योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?
मंईयां सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो कुछ शर्तों को पूरा करती हैं। पहली शर्त यह है कि महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी शर्त है कि वह झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम पंचायत स्तर पर बनी लाभुक सूची में दर्ज होना चाहिए।
महिला किसी भी अन्य सरकारी योजना या पेंशन का लाभ नहीं ले रही हो, और उसका बैंक खाता एक्टिव और आधार से जुड़ा होना चाहिए। अगर ये सारी बातें पूरी होती हैं तो महिला मंईयां सम्मान योजना के तहत ₹2500 की सीधी मदद हर महीने पा सकती है।