मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन मिलेगी, पुरी जानकारी यहां देखें

Maiya Samman Yojana 19 August 1st Kist Raksha Bandhan Gift : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुरूआत झारखंड सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को सरकार हर महीने ₹1000 की किस्त प्रदान करेगी। मंईयां सम्मान योजना का आवेदन महिलाएं नजदीकी आवेदन कैंप से 15 अगस्त तक कर सकती हैं।

इसके अलावा मंईयां सम्मान योजना का ऑनलाइन आवेदन राज्य की महिलाएं नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से कर सकती है। झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन इसकी पहली किस्त देने की तैयारी कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को लेकर एक अपडेट जारी किया गया है जिसके अनुसार जल्द ही राज्य की महिलाओं को ₹1000 की किस्त जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे में यदि आप झारखंड राज्य की रहने वाली महिला है और अपने मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन कर दिया है तो आज के इस पोस्ट में आपको इस योजना से जुडी संपूर्ण अपडेट प्राप्त होगी, साथ ही ₹1000 की किस्त आपको कब तक मिलेगी और ₹1000 की किस्त सरकार किन महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी? इसकी संपूर्ण जानकारी इस लेख में नीचे है।

Maiya Samman Yojana 19 August 1st Kist Raksha Bandhan Gift Overview

आर्टिकल का नाम Maiya Samman Yojana 19 August 1st Kist Raksha Bandhan Gift
योजना Maiya Samman Yojana
किसने शुरू किया झारखंड सरकार के द्वारा
लाभार्थी झारखंड राज्य की गरीब महिलाएं
लाभ ₹1000 प्रति महीने मिलेंगे

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Jharkhand

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत राज्य के 48 लाख महिलाओं को सरकार हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक राज्य के 29 लाख से भी अधिक महिलाओं के द्वारा फॉर्म भर दिए गए हैं। जल्द ही सरकार इस योजना की पहली किस्त राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

हाल ही में सरकार द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को पहले किस्त की राशि रक्षाबंधन के दिन से मिलना शुरू हो जाएगी। इसके बाद अगले महीने से सरकार महिलाओं के बैंक खाते में 15 तारीख तक किस्त की राशि ट्रांसफर करेगी। यदि आपने मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं किया है तो आवेदन करवा ले ताकि आपको इस योजना से हर महीने 1000 रुपए प्राप्त हो सके।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List

रक्षाबंधन के दिन मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार पात्र महिलाओं के बैंक खाते में रक्षा बंधन के दिन या यानि 19 अगस्त को पहली किस्त ट्रांसफर करेगी। सरकार द्वारा पहले मंईयां सम्मान योजना के पहले किस्त की तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई थी परंतु अब सरकार द्वारा इसके तिथि में बदलाव कर 19 अगस्त कर दिया गया है।

दरअसल 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पवन शुभ अवसर है को देखते हुए झारखंड सरकार ने ये फैसला लिया है। पहले किस्त की राशि जारी करने हेतु सरकार एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिस दौरान राज्य की 151 महिलाओं के बैंक के खाते में सरकार पहले किस्त की राशि ट्रांसफर करेगी। इसके बाद इसी प्रकार से महीने के आखिरी तारीख तक जिनके आवेदन को अप्रूवल मिलेगा सरकार ₹1000 की किस्त ट्रांसफर करते रहेगी।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी पहली किस्त

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार पहले किस्त की राशि राज्य की उन महिलाओं की बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन कर दिया है। आवेदन करने के पश्चात यदि महिला के आवेदन को अप्रूवल मिल चुका है तो सरकार 19 अगस्त को वैसे महिलाओं के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर देगी।

Maiya Samman Yojana 19 August 1st Kist Raksha Bandhan Gift

मंईयां सम्मान योजना पहली किस्त के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त झारखंड सरकार राज्य की वैसी महिलाओं को देने वाली है जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है। आवेदन करने के पश्चात अगर महिला झारखंड राज्य के मूल निवासी हो और उनका उम्र 21 से 49 वर्ष के बीच है तो ही उस महिला को मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि प्राप्त होगी।

अगर महिला गरीब रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करती है और उसके परिवार का सालाना आय 01 लाख रुपए से कम है तो उसे इस योजना की पहली किस्त प्राप्त होगी। सरकार ये राशि महिलाओं के बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर करेगी।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online Apply

मंईयां सम्मान योजना का आवेदन कैसे करें

झारखंड राज्य के रहने वाली महिलाएं जिन्होंने अब तक मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन नहीं किया है वह अब इस योजना का आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीके से कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन महिलाएं नजदीकी सीएससी केंद्र के माध्यम से कर सकती है जहां उन्हें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता पढ़ेगी।

इसके अलावा यदि महिला ऑफलाइन आवेदन करना चाहती है तो वह ग्राम पंचायत स्तर पर लगे कैंप के माध्यम से 15 अगस्त तक फॉर्म भर जमा कर सकती हैं। ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए महिलाओं को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त होंगे जिसको भरकर महिलाएं नजदीकी आवेदन कैंप में जमा कर सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon