Ladli Behna Yojana New List Check: लाडली बहना योजना की नई लाभार्थी सूची जारी, सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे ₹1250 महिना

Ladli Behna Yojana New List Check : गरीब एवं मध्यम वर्ग की महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना का शुरूआत किया गया है। सरकार द्वारा इस योजना में राज्य की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए का किस्त दिया जा रहा है। योजना का लाभ राज्य की उन महिलाओं को प्राप्त हो रहा है जिन्होंने इसका आवेदन फॉर्म भरा है एवं जिनका नाम इस योजना की सूची में शामिल है।

सरकार द्वारा लाडली बहना योजना में राज्य की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए यानी प्रतिवर्ष 15000 रुपए सहायता प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में यदि आपने लाडली बहना योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरा था और आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है तो आज का ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। बता दे की सरकार द्वारा समय-समय पर लाडली बहना योजना की लिस्ट जारी की जाती है। इस सूची में पात्र महिलाओं के नाम होते हैं वहीं अपात्र महिलाओं के नाम को सूची से हटा दिया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिन भी महिलाओं का नाम लाडली बहना योजना की सूची में शामिल है सरकार द्वारा उन्हें केवल अगले किस्त में 1250 रुपए सहायता प्रदान करेगी। यदि आप लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिला है तो आपको सरकार द्वारा जारी की गई नई सूची में अपना नाम चेक करना चाहिए। हमने नीचे Ladli Behna Yojana New List Check करने की विस्तृत जानकारी बताया है जिसके माध्यम से आप लिस्ट में अपना नाम चेक भी कर सकती हैं।

MP Ladli Behna Yojana 2024

गरीब परिवार की महिलाओं को अपने जरूरी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए कई तरह के परेशानियों का सामना करना पढ़ता है जिसको देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार Ladli Behna Yojana का संचालन कर रही है। इस योजना का शुरुआत 5 मार्च 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया है। लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को पहले प्रतिवर्ष ₹12000 मिलता था लेकिन बाद में इस योजना की राशि में बढ़ोतरी कर ₹15000 किया गया है।

यानी कि इस योजना से पहले महिलाओं को हर महीने ₹1000 मिलता था लेकिन अब इस योजना की राशि में 250 रुपए बढ़ोतरी कर ₹1250 रुपए किया गया है। योजना का लाभ सरकार द्वारा मध्य प्रदेश राज्य की ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की सभी महिलाओं को दिया जा रहा है जो गरीब और मध्यम वर्ग से आती है। Ladli Behna Yojana का शुरुआत सरकार के द्वारा 5 मार्च को किया गया है जिसके पश्चात ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में ब्लॉक, पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र में कैंप के माध्यम से इस योजना का आवेदन 25 मार्च से लिया गया था।

Ladli Behna Awas Yojana List Check

जिसके बाद सरकार द्वारा हर महीने इस योजना की लाभार्थी सूची को जारी किया जा रहा है दरअसल समय-समय पर सरकार लाडली बहना योजना की लिस्ट को जारी करती है जिसका मुख्य लक्ष्य राज्य की केवल पात्र महिलाओं को लाभ देना है। सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले लिस्ट में पात्र महिलाओं के नाम होते हैं जबकि अपात्र महिलाओं के नाम सूची से हटा दिया जाता है। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम होता है उन्हें ही केवल सरकार लाभ प्रदान करेगी। आप लाडली बहना योजना की सूची नीचे बताएं जानकारी के आधार पर चेक कर सकती हैं।

लाडली बहना योजना लिस्ट के लिए पात्रता

  • लाडली बहना योजना का लाभ राज्य की वैसी महिलाओं को प्राप्त होता है जो मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी होती है।
  • इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो गरीब एवं मध्यम वर्ग से है उन्हें भी लाभ मिलता है।
  • दैनिक जीवन में छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु संघर्ष करने वाली महिलाओं को भी इस योजना का लाभ सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • मध्य प्रदेश राज्य की 21 से 60 वर्ष के बीच की महिलाएं भी Ladli Behna Yojana का लाभ पाने हेतु पात्र होती है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग की महिलाओं को भी लाडली बहना योजना का लाभ मिलता है।
  • इसके अलावा तलाकशुदा, विधवा महिलाएं को भी मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना का लाभ उपलब्ध कराती है।
  • मध्य प्रदेश राज्य की रहने वाली ऐसी महिला जिसके परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है वह भी इस योजना के लिए पात्र है।
  • अगर महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अत्यधिक भूमि है तो वह महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं है।

Ration Card New List Check

Ladli Behna Yojana New List Check कैसे करें?

  • लाडली बहना योजना का लिस्ट चेक करने हेतु सबसे पहले आपको सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात मुख्य पेज पर आपको अनंतिम सूची पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को डालकर ओटीपी वेरीफिकेशन करना है।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के पश्चात आपके सामने लाडली बहना योजना की लिस्ट खुलकर आएगी।
  • इस सूची में अगर आपका नाम मौजूद होता है तो आपको बिना किसी परेशानी की हर महीने 1250 रुपए का किस्त मिलता रहेगा।

लिस्ट में नाम नहीं होने पर क्या करें

यदि आपका लाडली बहना योजना की सूची में नहीं है तो ऐसे में आपको सरकार द्वारा जारी किए गए Toll Free Number पर कॉल करना है और अपना शिकायत दर्ज करना है। शिकायत दर्ज करने के पश्चात आपकी शिकायत पर सरकार द्वारा कार्य किया जाएगा जिसके पश्चात अगर आप इस योजना के लिए पात्र होती है आपका नाम इसकी सूची में जोड़ दिया जाएगा।

Ladli Behna Yojana Helpline Number : 0755-2700800

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon