Janam Praman Patra Online Kaise Banaye: जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाए सिर्फ 10 मिनट में (नया तरीका)

Janam Praman Patra Online Kaise Banaye : आज के समय में प्रत्येक बच्चों के पास जन्म प्रमाण पत्र होना बहुत ही जरूरी हो गया है क्योंकि जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता अब हर जगह पढ़ने लगी है। बच्चों के स्कूल में एडमिशन करवाने से लेकर नौकरी के दौरान, साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही है सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

ऐसे में यदि आपके बच्चे के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो इसे आप बड़े ही आसानी से घर बैठे आवेदन कर बना सकते हैं। यदि आप अपने किसी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसका आवेदन आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाए? इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी आज के इस पोस्ट में हम आपको देने वाले हैं तो आप लेख में अंत तक बने रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Janam Praman Patra Online Kaise Banaye

जन्म प्रमाण पत्र आज के समय में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से बच्चों के जन्म की तिथि को प्रमाणित किया जाता है। यदि आप जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो इसे आप बच्चे का जन्म होने के उपरांत 21 दिनों के अंदर बना सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र आप नजदीकी अस्पताल या नजदीकी सरकारी कार्यालय के माध्यम से ऑफलाइन बनवा सकते हैं साथ ही आप जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कर भी बना सकते हैं जिसके लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल जारी किया गया है जिसके माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana Beneficiary List

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के फायदे

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के कई सारे फायदे होते हैं जिसका पूरा विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं –

स्वस्थ एवं चिकित्सा संबंधित लाभ : जैसा कि आपको पता है सरकार द्वारा वर्तमान समय में कई स्वास्थ संबंधी योजना चला रही है जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं का लाभ पाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पढ़ती है।

कानूनी एवं संपत्ति मामले : कानूनी समान एवं संपत्ति मामलों पर भी जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से बच्चों के असली माता-पिता कौन है इसकी पहचान हो जाती है।

शिक्षा एवं रोजगार : जन्म प्रमाण पत्र बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे बनाना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाने से लेकर नौकरी के दौरान जन्म प्रमाण पत्र बहुत ही उपयोगी साबित होता है।

नागरिकता एवं कानूनी अधिकार : जन्म प्रमाण पत्र होने से नागरिकता एवं कानूनी अधिकार साबित करना आसान हो जाता है। इसका मतलब ये होता है कि आप जिस जगह पर रहते हैं उस जगह के मूल निवासी है जन्म प्रमाण पत्र से इसकी पहचान हो जाती है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पात्रता

  • जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पंजीकरण फार्म की आवश्यकता होती है।
  • जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदक के पास हॉस्पिटल की रसीद होना आवश्यक है।
  • साथ ही जन्म प्रमाण पत्र बनाने के दौरान माता-पिता के आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता पढ़ती है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए दस्तावेज

यदि आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज की आवश्यकता पढ़ेगी जैसे –

  • हॉस्पिटल की रसीद
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने में उपयुक्त दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इन दस्तावेजों के बिना आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

Ration Card e-KYC Kaise Kare

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाए

जन्म प्रमाण पत्र आप सरकारी कार्यालय या नजदीकी अस्पताल के माध्यम से भी आवेदन कर बना सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन तरीके से भी जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आप नीचे बताएं स्टेप को फॉलो करें –

  • जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात मुख्य पेज पर आपको General Public Sign Up का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको पूछे जाने वाले आवश्यक जानकारी को भरना है।
  • सभी जानकारी को भरने बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपको यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी मदद से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • पोर्टल में लोगिन करने के पश्चात बर्थ सर्टिफिकेट का एक विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात एक फॉर्म खुलेगा जिसको आपको भरना है।
  • फॉर्म को भरने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड कर सबमिट करना है।
  • सबमिट करने के पश्चात आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ स्लिप प्राप्त होगी जिसे अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • अब इसे आपको संबंधित जिला विभाग में जाकर जमा करना है और आवेदन की रसीद को अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

इस प्रकार से आप ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्रबनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon