Maiya Samman Yojana 3rd Kist: मईया सम्मान योजना तीसरी किस्त 1000 रूपये कब आएगी, पूरी जानकारी यहाँ देखे

Maiya Samman Yojana 3rd Kist: मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना एक ऐसी योजना है जो झारखंड राज्य की महिलाओं और लड़कियों के लिए बहुत ही लाभकारी है। इस योजना का लाभ 45 लाख से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां उठा रही हैं। मईया सम्मान योजना में पैसे कई बार में दिए जाते हैं, पहली और दूसरी किस्त के पैसे दे दिए गए हैं अब तीसरी किस्त की बारी है। सरकार ये पैसे अक्टूबर महीने में महिलाओं और लड़कियों के बैंक खाते में भेजेगी।

मईया सम्मान योजना के पैसे उन्हीं को मिलेंगे जिन्होंने फॉर्म भरा था और जिनका फॉर्म अप्प्रूव हो गया था। अगर आपने भी फॉर्म भरा था और आपका आवेदन अप्प्रूव हो गया है तो आपको भी पैसे मिलेंगे। अगर आप जानना चाहती हैं कि आपको मईया सम्मान योजना की तीसरी क़िस्त के पैसे कब मिलेंगे? तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें, इसमें सारी जानकारी विस्तार से दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 3rd Kist Highlights

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana 3rd Kist
योजना का नाममुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना
राज्य का नाम झारखंड
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने
किसको लाभ मिलेगाराज्य की महिलाओं और लड़कियों को
कितने पैसे मिलेंगेहर महीने 1000 रुपये
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Jharkhand Maiya Samman Yojana 2024

झारखंड सरकार ने महिलाओं और लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को शुरू किया है। मईया सम्मान योजना में राज्य की 50 लाख से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों ने फॉर्म भरा है। इस योजना के माध्यम से सभी महिलाओं और लड़कियों को ₹1000 की आर्थिक मदद दी जाती है।

मईया सम्मान योजना में पैसे किस्त में दिए जाते हैं, पहली और दूसरी किस्त के पैसे तो महिलाओं को मिल चुके हैं, अब तीसरी की बारी है। इस बार भी 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को मईया सम्मान योजना से फायदा होगा, जिन महिलाओं ने फॉर्म भरा था और जिनका फॉर्म मंजूर हो गया है उन्हें ही तीसरी क़िस्त के पैसे मिलेंगे। अगर आप जानना चाहती हैं कि आपको कितने पैसे मिलेंगे? और कब मिलेंगे तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

Maiya Samman Yojana Reject Form List

Maiya Samman Yojana 3rd Kist कब मिलेगी

मईया सम्मान योजना की दूसरी किस्त के पैसे मिलने के बाद महिलाएं अब तीसरी किस्त का इंतजार कर रही हैं। पिछली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1000 रुपये दिए थे जो 45 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला था। उन्होंने ये भी कहा था कि तीसरी किस्त जल्द ही आएगी जो पैसे सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाएंगे।

अब सभी के मन में ये सवाल है कि तीसरी किस्त कब मिलेगी? इसके बारे में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर महीने की 15 तारीख तक पैसे महिलाओं के खाते में पहुंच जाएंगे, इस हिसाब से तीसरी किस्त के पैसे अगले महीने की 15 तारीख तक महिलाओं के खाते में आ जाएंगे।

मईया सम्मान योजना की तीसरी किस्त में महिलाओं को 1000 रुपए मिलेंगे, सरकार ने कहा है कि वो हर साल इस राशि को 250 रुपए बढ़ाएगी। लेकिन ये बढ़ोतरी अगले साल से शुरू होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने ये भी बताया है कि वो इस योजना को अगले 5 साल चलाएंगे और 5 साल बाद महिलाओं को हर किस्त में 2250 रुपए मिलेंगे।

साथ ही खबर ये भी है कि तीसरी किस्त में कई महिलाओं को 3000 रुपए मिल सकते हैं ये उन महिलाओं के लिए हो सकता है जिनका फॉर्म पहले मंजूर नहीं हुआ था, लेकिन अब मंजूर हो गया है। लेकिन सरकार ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है, पक्का यही है कि तीसरी किस्त में सभी महिलाओं को कम से कम 1000 रुपए तो मिलेंगे।

Maiya Samman Yojana 2nd Kist कब दी गयी थी

आप सभी लाभार्थियों को बता दें कि 13 सितंबर 2024 को करम त्योहार से एक दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मईया सम्मान योजना की दूसरी किस्त दी थी, ये पैसे बोकारो के ललपनिया से जारी किए गए थे। पहली किस्त के बाद महिलाएं दूसरी किस्त इंतजार कर रही थीं। इस बार भी हर महिला के खाते में 1000 रुपये सीधे भेजे गए थे। राज्य की करीब 45 लाख से ज्यादा महिलाओं को दूसरी किस्त के पैसे मिल चुके है।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

मईया सम्मान योजना की तीसरी किस्त के लिए कौन-कौन योग्य है :-

  • झारखंड की रहने वाली महिलाएं और लड़कियां ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • जिन महिलाओं या लड़कियों का फॉर्म अप्प्रूव हो गया है उन्हें ही तीसरी किस्त मिलेगी।
  • अगर परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है तो वे इस योजना से लाभ नहीं ले सकती है।
  • जिन परिवारों में कोई टैक्स देता है वही महिलाएं या लड़कियां भी इस लाभ नहीं ले सकती।
  • अगर कोई महिला किसी कार्य से जुड़ी है तो वह भी इस योजना से लाभ नहीं ले सकती।
  • इस योजना में सिर्फ 18 से 50 साल की महिलाएं और लड़कियां लाभ नहीं ले सकती हैं।

Maiya Samman Yojana Last Date Extended

Maiya Samman Yojana 3rd Kist Payment Status कैसे चेक करें

Maiya Samman Yojana 3rd Kist का पैसा आया या नहीं, ये कैसे पता करें? इसके लिए आप अपने बैंक वाले मोबाइल नंबर पर मैसेज देखकर पता कर सकती हैं या आप बैंक जाकर पूछ सकती हैं कि पैसे आए या नहीं। आप चाहे तो योजना की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकती हैं और अगर आप ऑनलाइन देखना चाहती हैं, तो इसका तरीका हम आपको निचे बता रहे है जसे आप फॉलो करें –

  • सबसे पहले मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के Home page पर आवेदन और भुगतान की स्थिति पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपना रजिस्टर किया हुआ मोबाइल नंबर या आवेदन नंबर डालें।
  • फिर आपके फोन पर एक OTP आएगा, उस OTP को वेबसाइट पर डाल दें।
  • इसके बाद आपको तीसरी किस्त का स्टेटस खुलेगा यहाँ आप देख सकती हैं कि पैसे आए हैं या नहीं।

Jharkhand Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

झारखंड की महिलाओं और लड़कियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है अगर आप अभी तक मईया सम्मान योजना के लिए फॉर्म नहीं भर पाई हैं, तो चिंता न करें अब आप दिसंबर 2024 तक फॉर्म भर सकती हैं। क्योंकि मईया सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है, बहुत सारी महिलाएं इस योजना में का लाभ ले रही हैं। इसी वजह से सरकार ने फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

Maiya Samman Yojana का फॉर्म भरने के दो तरीके हैं :-

  1. ऑफलाइन: आप पास के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर फॉर्म ले सकती हैं और फिर इस फॉर्म को अच्छे से भरकर वहीं जमा कर दें। इस तरह से आप मईया सम्मान योजना ऑफलाइन आवेदन आसानी से कर सकती हैं।
  2. ऑनलाइन: अगर आप ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहती हैं, तो पास के CSC केंद्र पर जाएं। इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करके ऑनलाइन आवेदन करा लें।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Status Check

Maiya Samman Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • वोटर आईडी कार्ड

Maiya Samman Yojana FAQs

मईया सम्मान योजना तीसरी किस्त किस्त कब मिलेगी?

तीसरी किस्त अक्टूबर महीने में मिलेगी और ये पैसे 15 तारीख तक महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच जाएंगे।

मईया सम्मान योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

मईया सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने फॉर्म भरा था और जिनका फॉर्म Approve हो गया है।

मईया सम्मान योजना तीसरी किस्त में कितने पैसे मिलेंगे?

तीसरी किस्त में सभी महिलाओं को कम से कम 1000 रुपये मिलेंगे और कुछ महिलाओं को 3000 रुपये तक मिल सकते हैं।

तीसरी किस्त का पैसा आया या नहीं कैसे चेक करें?

आप अपने बैंक खाते से link मोबाइल नंबर पर मैसेज चेक करें या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन नंबर डालकर स्थिति देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon