Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment Release: 8वीं और 9वीं किस्त के 3000 रुपये खाते में आने शुरू, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment Release: महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना के तहत महिलाओं के लिए बहुत बड़ी राहत भरी खबर दी है। राज्य सरकार ने Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment की राशि जारी कर दी है, जिससे महिलाओं के बैंक खाते में कुल 3000 रुपये की आर्थिक सहायता आनी शुरू हो चुकी है।

महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहीण योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया है। फरवरी माह में सहायता राशि नहीं मिल पाने के कारण सरकार ने महिलाओं को फरवरी और मार्च दोनों माह की राशि एक साथ देने का फैसला किया है। इस योजना का लाभ लगभग 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिलाओं के बैंक खातों में 8 मार्च 2025 से 8वीं किस्त की राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो गई है और 12 मार्च 2025 तक 9वीं किस्त की राशि भी ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस लेख में हम आपको लाडकी बहीण योजना की 8वीं और 9वीं किस्त से जुड़ी सारी जानकारी देने जा रहे हैं तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़े।

माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?

माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक बहुत ही लाभकारी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। लाडकी बहीण योजना के तहत राज्य की 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना के तहत अब तक महिलाओं को 7 किस्तें मिल चुकी हैं। फरवरी माह में सहायता राशि न मिलने के कारण सरकार ने फरवरी और मार्च की राशि एक साथ देने का निर्णय लिया है। लाडकी बहीण योजना के तहत लगभग 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं, जिनके खाते में सीधे आर्थिक सहायता की राशि भेजी जाती है।

Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment Release

महाराष्ट्र सरकार ने 8 मार्च 2025 से लाडकी बहीण योजना की 8वीं किस्त के 1500 रुपये ट्रांसफर करने शुरू कर दिए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने भी ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की है कि 12 मार्च 2025 तक महिलाओं के बैंक खाते में 9वीं किस्त के 1500 रुपये भी जमा हो जाएंगे।

इस तरह इस बार महिलाओं को कुल 3000 रुपये की राशि एक साथ मिलेगी। सरकार के इस फैसले से लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा है कि लगभग 1 करोड़ महिलाओं के खाते में यह राशि पहले ही पहुंच चुकी है और बाकी महिलाओं को भी जल्दी ही यह सहायता राशि मिल जाएगी।

20 लाख से अधिक महिलाओं के कट सकते हैं लिस्ट से नाम, जाने असली वजह

किन महिलाओं को किस्त का लाभ नहीं मिलेगा?

हाल ही में राज्य सरकार ने लाभार्थी महिलाओं की सूची की पुनः जांच की है, जिसमें कई महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। सरकार ने लगभग 5 लाख महिलाओं को योजना के लिए अयोग्य पाया है। ये महिलाएं गलत जानकारी देकर योजना का लाभ ले रही थीं।

इसके अलावा, जिन महिलाओं ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है या जिनके बैंक खाते में DBT एक्टिव नहीं है, उन्हें भी लाडकी बहीण योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने साफ किया है कि अपात्र महिलाओं को आगे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment के लिए पात्रता

लाडकी बहीण योजना की 8वीं 9वीं किस्त की राशि का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो नीचे दी गई पात्रता को पूरा करती हैं –

  • सबसे पहला तो महिला महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता, ट्रैक्टर या चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की महिलाएं केवल लाडकी बहीण योजना के लिए पात्र होंगी।

Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment Status कैसे चेक करें?

अगर आप लाडकी बहीण योजना की 8वीं और 9वीं किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद लॉगिन पेज पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है और लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद “भुगतान स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करना है और “सबमिट” पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी 8वीं और 9वीं किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा, यहां आप देख सकते हैं आपके खाते में ₹3000 जमा हुए हैं या नहीं।

मांझी लाडकी बहीण योजना की अप्रूवल सूची जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर पैसा न आए तो क्या करें?

अगर आपके खाते में 8वीं या 9वीं किस्त की राशि नहीं आई है तो कुछ दिन इंतजार करें। क्योंकि हो सकता है कि तकनीकी कारणों से राशि ट्रांसफर में देरी हो रही हो। अगर कुछ दिनों के बाद भी पैसा नहीं आता है तो आप अपने आवेदन की स्थिति चेक करें।

इसके अतिरिक्त आप अपने बैंक खाते में DBT एक्टिव है या नहीं, इसे चेक करें। यदि समस्या बनी रहती है तो आप हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके जानकारी ले और शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा आप अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष

लाडकी बहीण योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए 8वीं और 9वीं किस्त जारी कर दी है। अगर आप इस योजना के तहत पंजीकृत हैं तो आपके खाते में कुल 3000 रुपये की सहायता राशि आनी शुरू हो चुकी है। जिन महिलाओं को यह राशि नहीं मिली है, वे अपनी स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।

सरकार की लाडकी बहीण योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो जल्द से जल्द e-KYC पूरी करें और बैंक खाते में DBT को एक्टिवेट करवा लें।

उम्मीद करते हैं ऊपर बताई की जानकारी आपके लिए उपयोग ही रहा होगा। इसी प्रकार की राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजना की अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon